
महुआडाबरा (उधम सिंह नगर):श्री साईं इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज जसपुर के डी फार्मा कोर्स का रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन रुड़की द्वारा घोषित कर दिया गया, जिसमें कॉलेज के डी फार्मा प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष का रिजल्ट 100% रहा। डी फार्मा द्वितीय वर्ष में अरमान अहमद ने 80% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, शाहबाज खान ने 79.8 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा मोहम्मद मोनिस अंसारी ने 79.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा डी फार्मा प्रथम वर्ष में प्रियंका सरकार ने 81.6 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया फरहीन जहां ने 77.8 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय व मोहम्मद नईम सिद्दीकी ने 76.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एच ओ डी मोहम्मद सलमान, मोहम्मद फरमान, तरुण कुमार, रविंद्र पाल, सहगिल सल्तनत, प्रवीण चौहान, नदीम, फहीम लोकेश आदि मौजूद रहे।





