नये सत्र के आगमन के दौरान इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा डाक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउन्टेंटस डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को स्वस्थ, सशक्त एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउन्टेंटस के द्वारा दिये गये अमूल्य योगदान का सम्मान करना तथा उनके प्रति आभार व्यक्त करना था।

क्लब द्वारा तीन प्रकल्पों विशेषकर “जीवन-धारा” अन्तर्गत प्रथम प्रकल्प के रूप में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने में केवीआर होस्पिटल काशीपुर के 12 महिला डाक्टर्स को उनकी निःस्वार्थ एवं मरीजों के प्रति समर्पित सेवाओं के लिये उन्हें सम्मानित किया गया। द्वितीय प्रकल्प अन्तर्गत तीन महिला चार्टर्ड अकाउन्टेंटस (सी०ए०) श्रीमती रूचा विखारानकर, अनुकृति गुप्ता मुख्य कार्यालय नैनी पेपर्स लिमिटेड काशीपुर एवं सी०ए० कनिका अग्रवाल को व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये उन्हे सम्मानित किया गया। तृतीय प्रकल्प अन्तर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर, देवभूमि इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर, एवं इनरव्हील क्लब ऑफ रामनगर के संयुक्त तत्वाधान में जे०जे० हास्पिटल, काशीपुर के दो जरूरतमन्द मरीजों को कुल 17 डायलिसिस का सम्पूर्ण खर्चा वहन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आई०एस०ओ० प्राची अग्रवाल, अध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, पी०डी०सी सुमन जिन्दल, सीजीआर निधि अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल संयुक्त सचिव पारूल गोयल, कोषाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल, आईएसओ स्वाती अग्रवाल, क्लब आडिटर स्मृति अग्रवाल, मीना गुप्ता, ऊषा सांगल, रेनू रावल, आभा गोयल, सुजाता रस्तोगी, शोभा सिंघल, नेहा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, एवं पूजा अग्रवाल सहित क्लब की समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहें। अन्त में समस्त इनरव्हील क्लबों द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण जैसे प्रेरणादायी आयोजनों को भविष्य में भी निरन्तर आयोजित करने का संकल्प लिया।





