June 20, 2026
IMG-20260619-WA0024.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी के एमबीए पाठ्यक्रम के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व एवं शानदार प्रदर्शन किया है । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शिवांशी सेतिया ने सर्वाधिक 80.75 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रियम नंदिनी 77.37 एवं अनम 76.25 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं उक्त पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में इशिका शर्मा ने 76.29 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं रितिका गुप्ता ने 76.08 प्रतिशत एवं अंशिका अग्रवाल ने 75.75 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी बहुत शानदार रहा। यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार उच्च अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं डॉक्टर केवल ने बताया कि क्षेत्र के पहले एमबीए कॉलेज के रूप में एससी गुड़िया आईएमटी हमेशा से ही विश्वविद्यालय स्तर पर उपलब्धियां अर्जित करता रहा है। संस्थान की प्रबंध समिति भी विद्यार्थियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है l
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति, फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *