June 13, 2026
IMG_COM_202606121700509360.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। आज यहां महापौर दीपक बाली की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 – 2027 में कुल 6145226484 का वार्षिक बजट और बजट के सापेक्ष वार्षिक व्यय 5709185000 के बाद कुल बीस करोड़ तीस लाख की बचत का बजट करतल ध्वनि से सर्वसम्मति से पासकिया गया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस बार का नगर निगम बोर्ड अपने आप में ऐतिहासिक होगा और इतने विकास कार्य कराए जाएंगे की जनता देखती रह जाएगी। पार्षदों एवं समाज सेवी संगठनों की मांग पर नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि अब किसी भी खुशी के मौके पर किन्नर जनता से केवल अधिकतम 5100 रुपए ही ले सकेंगे और यदि इससे ऊपर की मांग करेंगे और मुंह मांगी रकम न देने पर दुर्व्यवहार करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से एक आदेश भी जारी किया जाएगा।

बोर्ड बैठक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा काशीपुर के स्टेडियम तिराहे को श्री ननकाना साहिब चौक का नामकरण करने और उसके सौंदर्य करण का शिलान्यास करने पर मेयर सहित सभी पार्षदों ने एक प्रस्ताव पास कर उनका दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड को बने हुए 26 साल हो गए मगर पुष्कर सिंह धामी अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने धार्मिक क्षेत्र में यह शानदार निर्णय लिया है जिसका काशीपुर की जनता सहित पूरे प्रदेश की सिख संगत स्वागत करती है। बोर्ड बैठक में उठी मांग को देखते हुए महापौर ने कहा कि नगर में जितने भी आरोग्य मंदिर बने हुए हैं अब उन पर कुत्ता काटेके निशुल्क रेबीज इंजेक्शन लगाए जाया करेंगे। महापौर ने यह भी बताया कि काशीपुर के सौंदर्य करण को दृष्टि में रखते हुए ढेला नदी के किनारो पर घूमने फिरने साइकलिंग के साथ-साथ खाने पीने के समान की वेंडिंग जोन की भी स्थापना की जाएगी। इस पर सभी पार्षदों ने खुशी जताई और पार्षद अब्दुल कादिर ने महापौर का आभार जताया। बोर्ड बैठक में सीआरएस फंड से नगर निगम काशीपुर को विकास कार्यों में दिए जा रहे हैं शानदार योगदान के लिए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के अधिकारियों नैनी पेपर मिल के स्वामी पवन अग्रवाल और पशुपति लैमिनेटरस केएमडी बांके गोयंका का सभी पार्षदों एवं महापौर ने खड़े होकर आभार व्यक्त किया। वहीं बताया गया कि आने वाले वर्ष में सीआरएस फंड से उद्योगों द्वारा नगर निगम को तीन-चार करोड रुपए की मदद मिलेगी। बोर्ड बैठक में भारत सरकार की यूसीएफ योजना के अंतर्गत 228 करोड़ की परियोजनाओं का अवलोकन एवं अनुमोदन तथा मान्य मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत कुल 17 वार्डों में अवस्थापना विकास कार्यों की 120 करोड़ 44 लाख की योजनाओं का अनुमोदन अवस्थापना विकास निधि अथवा अन्य निधि के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 23 करोड़ 44 लाख करोड़ की परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नगर के पांच स्थानों पर छोटे व्यवसाईयों को व्यवस्थित किये जाने हेतु एवं पीएम स्वनिधि में स्वीकृत अन्य वेंडिंग जोन बनाने हेतु कुल 11 करोड़ 15 लाख रुपए का अनुमोदन किया गया नगर की सफाई व्यवस्था के सुधार हेतु अत्याधुनिक तकनीकी युक्त कंट्रोल रूम पर 3 करोड़ 80 लाख रुपए की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया जो शासन में विचाराधीन है। इस पर एक आपत्ति आई थी जिसका समाधान कर इसे पुन:शासन को भेजा जा रहा है और इसके लिए बिल्डिंग तैयार हो गई है। अल्ली खाचौक पर 135 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज एवं सौंदर्य करण कार्य की लागत 26 करोड़ 21 लाख का अनुमोदन किया गया। ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन हेतु प्राप्त न्यूनतम निविदा का अनुमोदन कर दिया गया। आउट सोर्स एजेंसी की प्राप्त न्यूनतम दरों का भी अनुमोदन कर दिया गया और इसमें जो कंपनी यह स्टेशन स्थापित करेगी उसे नगर निगम केवल जगह उपलब्ध कराएगी बाकी पैसा कंपनी द्वारा लगाया जाएगा और बदले में वह नगर निगम को अपनी आय का 25% देगी। आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय हेतु प्राप्त नवीन दरों पर विचार किया गया और बताया गया कि भारत सरकार से जो दरे बढी हैं उसके बाद राज्य सरकार उनका जो अनुमोदन करती है उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। नगर क्षेत्र में संचालित ई रिक्शा ठेके का अनुमोदन कर दिया गया। नगर निगम सीमा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर फर्म के द्वारा 15 वर्षों के लिए स्वागत द्वार एवं 5 वर्ष के लिए एलईडी लगाई जाने हेतु निर्धारित वार्षिक राशि का अनुमोदन कर दिया गया इसमें निगम को कुछ नहीं करना है और बदले में उसे ₹200000 प्रति वर्ष इस कंपनी द्वारा दिए जाएंगे और एलईडी की सुविधा भी दी जाएगी। नगर निगम के किराएदार अवंटियों को शासनादेश अनुसार वृद्धि होने वाले किराए के अवशेष को राहत देते हुए किराएदार अवंटियों के प्रकरण पर चर्चा हुई और कहा गया कि उन्हें राहत दी जाएगी। इस तरह कुल 32 बिंदुओं पर चर्चा हुई और उनका अनुमोदन किया गया। बतायागया कि वेंडिंग जोन के मामले में जुलाई से काम शुरू हो जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई फूड जोन बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा ढेला नदी के पास पड़ी जमीन पर जहां पहले पेट्रोल पंप बनाने की बात हो रही थी वहां अब शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा जिसका डिजाइन तैयार हो रहा है। इससे नगर निगम को बहुत लाभ होगा। बोर्ड बैठक में अब्दुल कादिर ने मांग उठाई की जहां-जहां तक सिंचाई विभाग की माइनर बनती जा रही है वहां वहां सड़के बना दी जाए वहीं पार्षद मयंक मेहता ने मुद्दा उठाया कि शहर में खाली पडे प्लाटों पर कूड़ा भी डाला जा रहा है और वहां झाडियां भी उगी है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लिहाजा प्लाट मालिकों को नोटिस दिए जाएं। इस पर महापौर ने कार्रवाई करने की बात कही और कहा कि पार्षद भी सहयोग करें और बताएं कि खाली प्लाट किन के हैं ताकि उन्हें नोटिस दिए जा सके। पार्षद प्रिंस बाली पुष्कर बिष्ट सतीश शर्मा राशिद फारुकी दीपा पाठक वैशाली गुप्ता संदीप सिंह मोनू अनीता कंबोज आदि ने भी अनेक मुद्दे उठाए जिन पर महापौर ने तत्काल समाधान के आदेश दिए। आज कि बोर्ड बैठक में लगभग सभी पार्षदों के साथ-साथ नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहायक नगर आयुक्त शालिनी बिष्ट कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा टैक्स सुप्रीम टेंडेंट अनिरुद्ध गौड नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट लेखा प्रभारी शिवेंद्र खनायत तथा टैक्स विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *