दिनांक 10 जून 2026:सम्राट पृथ्वीराज चौहान लॉ कॉलेज के विधि विद्यार्थियों ने आज जिला एवं सत्र न्यायालय तथा जिला कारागार का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली, न्यायिक प्रक्रिया एवं अधिवक्ताओं के कार्य से व्यावहारिक रूप से अवगत कराना था।
विद्यार्थियों ने न्यायालय कक्षों में चल रही सुनवाई को देखा तथा न्यायिक प्रक्रिया को निकट से समझा। इस दौरान विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्य प्रणाली, केस प्रबंधन, न्यायिक अनुशासन एवं अधिवक्ताओं की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इसके पश्चात् विद्यार्थी जिला कारागार के भ्रमण के लिए सितारगंज पहुंचे। यहां पर भी विद्यार्थियों ने जेल में कैदियों बारे में, जेल प्रशासन और उससे जुड़े पहलुओ से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक श्महेश सिंह चौहान और अध्यक्ष गोपाल सिंह ने शुभकामनाएं देकर विद्यार्थियों को रवाना किया और बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
श्रीमती ममता पंत सचिव ,विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रपुर तथा अनुराग मलिक वरिष्ठ अधीक्षक, जिला कारागार सितारगंज, ने विद्यार्थियों को विधिक पहलुओं पर जानकारी देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कॉलेज के शिक्षकगण राकेश कुमार, अंजुम मेम, अनीता नेगी उपस्थित रहें।






