काशीपुर: चौहान सभा भवन, गौतम, काशीपुर द्वारा
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री आदेश चौहान विधायक जसपुर, विशिष्ट अतिथि ठा एन पी सिंह नोएडा, श्री देवेंद्र कठेरिया, श्री एनपी सिंह बिजनौर आयोजन समिति अध्यक्ष श्री डॉ वी पी सिंह, सूर्यप्रताप जी, विजय सोलंकी जी, श्री आदित्य गहलोत जी, गीता चौहान, संरक्षक श्री जे पी सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा हेतु संघर्ष किया।
समारोह के दौरान शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति एवं विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया। स्टार्टअप में युवा कावेंद सिंह चौहान एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के MD एवं समाज सेवी श्री महेश सिंह चौहान, को भी सम्मानित किया गया साथ ही उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में एकता, प्रेरणा एवं जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया।
आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा समस्त समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को नई दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री योगेन्द्र कुमार सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम में सी पी सिंह, भूपाल सिंह, दिग्विजय सिंह,कावेंद्र सिंह, मोहित चौहान,अवनीश चौहान, अखिल चौहान, परवेंद्र सिंह, जगदीप सिंह गहलोत, डॉ तनु राठौर,इन्द्रपाल सिंह, भूप्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र चौहान, अतुल चौहान, गोपाल सिंह, बृजेश सिंह, बृजपाल सिंह , प्रमोद चौहान, सोपाल सिंह, आदि लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।






