June 5, 2026
IMG-20260604-WA0023.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिनांक 25 से 30 जून 2026 तक रायपुर,छत्तीसगढ़ में आयोजित 11 वी सीनियर महिला एवं पुरूष चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड की सीनियर महिला/पुरुष वर्ग हेतु दिनाँक 31 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एस.सी गुड़िया आई.एम.टी कॉलेज,काशीपुर में उत्तराखण्ड टीम का चयन ट्रायल संपन्न हुआ । चयन में महिला टीम के लिए एस सी गुड़िया आईएमटी एवं लॉ कॉलेज से कशिश, वंशिका तोमर, शिवानी रौठान, पलक रानी, खुशबू, भूमिका आर्य, एवं मनजोत कौर एवं पुरुष टीम हेतु निष्कर्ष चौधरी , अथर्व चौधरी, एवं सुनिष्ठ बाटला का चयन हुआ है । चयन समारोह के मुख्य अतिथि एस सी गुड़िया आई एम टी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं उत्तराखंड मिनी गोल्फ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार बक्शी रहे। जिला ओलंपिक संघ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें से उपरोक्त का चयन किया गया है। उन्होंने उक्त अवसर के लिए एस.सी गुड़िया आई.एम.टी कॉलेज काशीपुर के प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया। उक्त टीम के चयन करता योगेश पांडे, पवन बक्शी, एवं डॉ नागेन्द्र शर्मा रहे। इस अवसर पर एस.सी गुड़िया ला कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर दूबे,काशीपुर मिनी गोल्फ संघ के सचिव दीपक गुप्ता तथा एस.सी गुड़िया आई.एम.टी कॉलेज काशीपुर के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।.
विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया यूजी विभाग के प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल सहित समस्त प्रबंध समिति निदेशक गण ,शिक्षक एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *