May 24, 2026
IMG-20260523-WA0031.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 मई 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस ने ग्राम कनकपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कनकपुर में खेतों के किनारे संचालित हो रही दो अवैध कच्ची शराब की भट्टियों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट किया गया तथा लगभग 10 हजार लीटर लहन को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल दीपक जोशी, कांस्टेबल रमेश बांग्याल एवं कांस्टेबल नरेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *