May 12, 2026
IMG-20260512-WA0020.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में इंटरनेशनल नर्सेज डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि योगाचार्य डॉ आर सी शर्मा, डॉ रितु रावत, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ राजकुमार चौधरी, निदेशक फार्मेसी डॉ, कपिल कुमार, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान वाइस प्रिंसिपल डॉ श्रुति करार एवं संजय शर्मा जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता, डी.वाई.आई. प्रतियोगिता, मॉडल प्रस्तुति, क्विज प्रतियोगिता, फ़ूड फ़ेस्ट एवं डिबेट प्रतियोगिता प्रमुख रहे। सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर उत्साह एवं उमंग से भरा हुआ दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नर्सिंग कोर्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला हैं तथा मरीजों की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देने के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *