May 12, 2026
IMG-20260512-WA0010.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर: महुआ डाबरा स्थित  श्री साईं नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से समाज में एक नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को नर्सिंग पेशे के महत्व और सेवा भावना के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज अध्यक्ष राजकुमार सिंह  ने छात्रों को नर्सिंग प्रोफेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक जिम्मेदार और समर्पित नर्स बनने की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर डायरेक्टर अवनीश कुमार प्रधानाचार्य परविंदर कुमार निदा अतुल शर्मा पूजा बिष्ट पूजा आर्या श्वेता तथा नदीम  सहित कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *