

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के गृह विज्ञान विभाग द्धारा संचालित (SEC) के अन्तर्गत फल एंव सब्जियों के प्रसंस्करण पर तीन दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण दिनाॅक 7.05.2026 से 9.05.2026 का आयोजन राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एंव प्रशिक्षण केन्द्र पर किया गया । फल संरक्षण केन्द्र प्रभारी श्री हीरा सिंह लटवाल द्धारा छात्राओं को फल व सब्जियों को संरक्षित करने के, पैकेंजिग सम्बन्धित सैद्धान्तिक व वैज्ञानिक तरीकों के बारे में अवगत कराया ।
उत्पादन सहायक सुनिता सिंह ने छात्राओं को जैम, सॉस , आमपन्ना, गुलाब शर्बत, मिर्च व आम, के अचार आदि उत्पादों को बनाने की प्रक्रिया व बारीकियों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य कम लागत में छात्राओं को छोटे छोटे उद्यम खोलकर आत्मनिर्भर बनाना हैं। केन्द्र प्रभारी श्री हीरा सिंह लटवाल जी द्धारा उधोग की शुरुआत करने के लिये सरकारी योजनाओं व सब्सिडी मिलने की जानकारी दी तथा फल संरक्षण में योगदान देने वाली छात्रायों को पूर्ण प्रोत्साहन व सहयोग का आश्वासन दिया ।
कार्यशाला आयोजित करने के लिए महाविद्यालय, की प्राचार्या डॉ.कीर्ति पन्त, उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सहयोग व प्रोत्साहन दियां। वहाँ डॉ.अंजली गोस्वामी व श्रीमती शीतल अरोरा उपस्थित रही।


