May 11, 2026
IMG-20260510-WA0014.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्रीराम इन्स्टीटयूट के बहुउददेशीय सभागार में प्रबंधक विभाग के एम0 बी0 ए0 प्रथम वर्ष बी0 बी0 ए० तथा बी0 कॉम0 द्वितीय वर्ष के छात्र- छात्राओं ने अंतिम वर्ष के छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई समारोह का आयाजेन किया। आकर्षक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात्र-छात्राओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैंप पर चहलकदमी कर अपना जलवा बिखेरा। इन कार्यक्रमो के अलावा सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार की फन गेम्स की व्यवस्था भी करवाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सस्ंथान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रा0े (डॉ0) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
सस्ंथान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को भव्य समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी एवं अन्तिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने तथा सकारात्मक सोच रखने की सलाह प्रदान की।
सस्ंथान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बाेिधत करते हुए कहा कि निरतंर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
प्राचार्य डॉ0 स0 एस0 कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा परीक्षा में धैर्य, लगन व मेहनत के साथ सर्वाेत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर निर्णायक मण्डल ने एम0 बी0 ए0 के हर्ष को मिस्टर फेयरवेल शिवानी को मिस फेयरवेल, बी0 बी0 ए० की निशा कुमारी को मिस फेयरवेल तथा बी0 कॉम0 ऑनर्स के प्रियांशु को मिस्टर फेयरवेल व शुभनीत कौर को मिस फेयरवेल से सम्मानित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका सह- प्राध्यापिका सुरभि बंसल व डॉ. अर्शी सिद्दीक़ी ने निभाई। इस समारोह को सफल बनाने में समस्त प्रवक्ताओ एवं छात्र-छात्राओ का भरपूर योगदान रहा।
इस अवसर पर सस्ंथान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, विभागाध्यक्ष (प्रबंधन विभाग) श्री शोभित त्रिपाठी समस्त प्रवक्ता गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *