June 23, 2026
IMG-20260507-WA0012.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रूद्रपुर 07 मई, 2026 (सू.वि.)- विधानसभा रूद्रपुर में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गयी घोषणाओं की जिला सभागार में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सम्बन्धित अधिकारियों को सीएम घोषणा कार्यो में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने त्रिशूल चौक से आवास विकास तक सड़क चौड़ीकरण कार्यो में तेजी लाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता जल संस्थान व विद्युत को डीडी चैक से काशीपुर बाइपास व डीडी चैक से मेडिकल कालेज तक विद्युत व पानी की लाइनो को शीघ्र शिफ्ट करने के निर्देश दिये। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि निर्माण कार्यो में यदि किसी के द्वारा भी लापरवाही बरती गयी तो सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने कहा कि भूरारानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु लोनिवि, नगर निगम, राजस्व एवं जिला विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से सर्वे कर भविष्य में आबादी को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार कर भेजा जाये।
क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा व महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्र में जो भी सड़क निर्माण कार्य चल रहे है उसे वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि अनावश्यक गड्डे खोद कर न छोड़ा जाये जिससे की लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े। उन्होने कहा कि सड़क निर्माण व पानी की पाइप लाईन शिफ्टिंग हेतु उतना ही गड्डा खोदे जो वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण हो सकें। मा0 विधायक ने शहर को जाम से निजाद हेतु सिंचाई विभाग की भूमि पर पार्किंग निर्माण हेतु जिला विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि वर्षाकाल में निर्माण कार्य सम्भव नही हो पाता है, इसलिए जो भी कार्य किये जाने है उसे वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण कर लिया जाये।
बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, अधिशासी अधियंता जल संस्थान तरूण शर्मा, पेयजल निगम सुनील जोशी, विद्युत राजीव चक्रवर्ती, लोनिवि विनोद सनवाल, पीडी एनएचएआई अचल जिंदल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *