May 9, 2026
IMG_COM_202605061911315050.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:नगर निगम काशीपुर के सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक बहुउद्देशीय शिविर (लोक समस्या निवारण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती फरजाना बेगम, माननीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं दीपक बाली, महापौर, नगर निगम काशीपुर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।शिविर के दौरान स्थानीय निवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी:शिविर में श्रीमती फरजाना बेगम माननीय उपाध्यक्ष, उ.प्र. अल्पसंख्यक आयोग,दीपक बाली माननीय महापौर, नगर निगम काशीपुर,नफीस अहमद माननीय सदस्य शकील अहमद सदस्य,इन्तजार हुसैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रविन्द्र सिंह बिष्ट MNA, काशीपुर,अभय प्रताप सिंह SDM, काशीपुर,प्रशांत कुमार CO, काशीपुर,डॉ. हरपाल सिंह DYCVO, पशुपालन विभाग,डॉ. भरत सिंह V.O., पशुपालन विभाग,तरन्नुम जहाँ A.S.W.O., समाज कल्याण विभाग (SWD),अशोक कुमार दुग्ध निरीक्षक, डेयरी विकास,बलबीर सिंह LEO, श्रम विभाग (Labour Dept. आदि ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के अंत में  उपाध्यक्ष महोदया ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *