सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और जीत की लहर का असर काशीपुर में भी साफ नजर आया। ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और खुशी की लहर दौड़ गई।
सोमवार सायं भाजपा कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित, सुशील शर्मा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शशांक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



