नई दिल्ली, 3 मई 2026: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च काशीपुर को प्रतिष्ठित “इंडियन ई-लीडरशिप एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल रिसर्च अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डिजिटल शिक्षा, नवाचार और छात्रों के समग्र विकास में कॉलेज के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

इस भव्य समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें देशभर के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। जीपर कॉलेज को आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के विकास और छात्रों को डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष रूप से सराहा गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि अमृता राओ द्वारा संसथान के निदेशक डॉ० दीपक तेवतिया को अवार्ड के सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना एवं निदेशक डॉ दीपक तेवतिया ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे शिक्षण परिवार शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण और नैतिक मूल्यों के साथ सक्षम फार्मासिस्ट तैयार करना रहा है।
छात्रों और शिक्षकों में इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने इसे कॉलेज के लिए गर्व का क्षण बताया और भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया।

जीपर कॉलेज की यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं है।



