
काशीपुर:क्षेत्र के प्राचीन विद्यालयों में से एक रूप किशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शानदार एवं अभूतपूर्व रहा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 94.5 प्रतिशत एवं इंटर का 93.8 प्रतिशत रहा विद्यालय के इंटरमीडिएट की छात्रा आफरीन पुत्री शमीम अहमद खान ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 16 स्थान प्राप्त किया है वहीं गर्ल्स की मेरिट लिस्ट में उसने 13 वां स्थान अर्जित किया है यह विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष की बात है । इसके साथ ही विद्यालय की अन्य छात्राएं भी बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है । यहां बताते चलें कि आर्य कन्या इंटर कॉलेज का रिजल्ट हर बार बेहतर से बेहतर होता जा रहा है । आफरीन की इस उपलब्धि पर विद्यालय में बुलाकर प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू एवं प्रबंधक महेंद्र कुमार गुप्ता (लोहिया) द्वारा उसे सम्मानित किया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति एवं अध्यापिकाओं ने आफरीन सहित सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


