April 17, 2026
IMG_COM_202604161506588040.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 9वीं बार 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता सिद्ध की है। विद्यालय का यह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

अरिशा परवेज ने 98.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर आराध्य शर्मा (97.4%) रहे, जबकि शिभय गोविल ने 97.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। गर्विता माहेश्वरी (97%) ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं पांचवें स्थान पर नविका अग्रवाल, मृणाल शर्मा तथा देव शर्मा ने 96.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान हासिल किया।

विद्यालय का समग्र परिणाम इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहा।
95% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या: 11 (17%)
90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या: 32 (47%)
80% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या: 54 (79%)

95% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या: 11 जो कुल विद्यार्थियों का लगभग 17% है, 32 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कुल विद्यार्थियों का लगभग 47% है, वहीं 54 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कुल विद्यार्थियों का 79% है। इस सफलता के पीछे विद्यालय की प्रभावी शिक्षण पद्धति, नियमित मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया विशेष ध्यान प्रमुख कारण रहे हैं।

डॉ. नीरज आईईईईकपूर

अध्यक्ष महोदय: डॉ. नीरज कपूर ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक महोदया: डॉ. वसुधा कपूर ने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती मिनल बधवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री कामाक्षी कपूर ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा ने भी सभी को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल बताया।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की। लगातार 9वीं बार 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *