
जसपुर, श्री सांई शिक्षण संस्थान में डॉ० भीमराव अंबेडकर जंयती के उपलक्ष्य में स्वंयसेवियो और अध्यापकगण ने महुआडाबरा गाँव में अंबेडकर पार्क में जाकर अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पण किये गये, छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वंयसेवियों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, कशिश और दिव्या ने सामूहिक रूप से अंबेडकर जी की जीवनशैली पर अपने विचार प्रस्तुत किये और बताया कि बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है।


कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने भीमराव अंबेडकर जी की शिक्षा एवं उनके द्वारा किये गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। इसके बाद रैली का आयोजन किया गया रैली श्री सांई शिक्षण संस्थान से अंबेडकर पार्क महुआडाबरा तक निकाली गयी। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्री राजकुमार सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निदेशक अवनीश कुमार, प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, कौशल कुमार, डॉ० शैलजा, नेहा दूबे, नदीम, फहीम आदि मौजूद रहें।


