काशीपुर:भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती को महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक चौक पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि देश की एकता,अखंडता और समानता के लिए जिस तरह से डॉ. अंबेडकर के रचित संविधान ने भारत के प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार और कर्तव्य दिए,ऐसा उदाहरण दुनिया के किसी अन्य संविधान में दिखाई नहीं देता। आज आवश्यकता डॉ. अंबेडकर के विचारों को अनुसरण करने की है। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा कल और आज हमेशा प्रासंगिक थी और रहेगी। भारत के इतिहास में कमजोर और वंचितो की मदद करने का उदाहरण डॉ. आंबेडकर के सिवा कोई नहीं दिखाई देता। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, ब्रह्मपाल, विमल गुड़िया, एड. हरीश कुमार सिंह, संजय चतुर्वेदी, एड.संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, एड.मनोज जोशी, एड.उमेश जोशी, एड. इंदर सिंह, एड.संदीप चतुर्वेदी आदि ने डॉ. अंबेडकर को आधुनिक भारत का रचयिता बताया। जिन्होंने देश में समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में इंदु मान, रोशनी बेगम, राशिद फारूकी, सुभाष पाल, डॉ. करण सिंह पाल, संजीव शर्मा, मंसूर मंसूरी, अनिल शर्मा, अर्पित मल्होत्रा, विनोद होंडा, गोपाल सिंह सैनी, गौरव चौधरी, इकबाल अदीब, विनोद मल्होत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विधु शेखर शर्मा, सरित चतुर्वेदी, अक्षत मिड्डा, रवि पपने, रियासत अली, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा एड., निशित गुड़िया,अनिल शर्मा एड., टीका सिंह सैनी, नौशाद उस्मानी, राकेश भगत, हरीश त्रिपाठी, अर्पित सौदा, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, जगदीश पाल, अजीत शर्मा, राजीव कचौड़िया, सुरेंद्र बटला, सुंदरलाल पाल, प्रदीप जोशी, शिवम उपाध्याय, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, बलवीर सिंह, दीपक गुप्ता, मोहम्मद सैफ, शरीम सैफी, गुल्लू महागीर, इलियास महागीर, इफ्तिखार सोना, राकेश भगत, मंसूर मेफेयर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए वही अंबेडकर शोभा यात्रा का भी कांग्रेस कमेटी काशीपुर की ओर से स्वागत किया गया।


