April 10, 2026
IMG_COM_202604101442548000.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रेल सुविधाओं के लिए जोरदार नारेबाजी करते हुए रेल मंत्री को संबोधित 11_ सूत्री ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने वर्तमान रेल मंत्री भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप लगाते हुए काशीपुर में वर्तमान रेल मंत्री AVN सुविधाओं की अनदेखी के लिए प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि काशीपुर रेलवे जंक्शन उत्तराखंड के कुमाऊ मंडल का प्रवेश द्वार होने के कारण हजारों की संख्या में रेल यात्री प्रतिदिन राजधानी देहरादून ओर दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रस्थान करते हैं,लेकिन वर्तमान सुविधाओं के स्थान पर पूर्व की सुविधाओं को भी रेल मंत्रालय द्वारा कटौती किए जाने पर काशीपुर सहित पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने रेल मंत्रालय को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रेल मंत्रालय काशीपुर के साथ दोहेरा बर्ताव कर रहा है। उत्तराखंड के पांचों सांसद भाजपा के होने के बाबजूद काशीपुर रेल सुविधाओं की अनदेखी समझ से परे है। कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एड.हरीश कुमार सिंह, एड.संदीप सहगल, एड.उमेश जोशी, विमल गुड़िया, इंदू मान, एड.मनोज जोशी,सुभाष पाल, ब्रह्मा पाल, संजय चतुर्वेदी,एड. इंदर सिंह आदि ने काशीपुर के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने पर गुस्सा जाहिर किया। रेल मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में काशीपुररामनगर से देहरादून, हरिद्वार लखनऊ, इलाहाबाद, कोलकाता, पंजाब आदि के लिए ट्रेन व संचालित ट्रेनो में अतिरिक्त साधारण कोच लगाए जाने, प्रातः 11:30 का आसपास काशीपुर मुरादाबाद के लिए अतिरिक्त रेल, काशीपुरचंडीगढ़ वंदे मातरम ट्रेन, काशीपुर जसपुर_ धामपुर प्रस्तावित रेल लाइन आरंभ किए जाने, हेमपुर डिपो में ट्रेन स्टॉपटेड, स्टेशन प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा की दृष्टि से मेंटल डिटेक्टर, बुजुर्गविकलांग सहित सभी रेल यात्रियों के लिए एक्सीलरेटर, पूर्व में संचालित बंद पड़ी ट्रेनों को आरंभ किए जाने, अनारक्षित गाड़ियों में अतिरिक्त कोच आदि सहित 11सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *