April 9, 2026
IMG-20260409-WA0000.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, जैतपुर मार्ग, काशीपुर में विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोधी डेंटल केयर, काशीपुर के डॉ. अमनदीप सिंह सोधी  के सहयोग से एक सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय परिवार द्वारा डॉ. सोधी को गुलदस्ता भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री नीरज कपूर, निदेशिका श्रीमती वसुधा कपूर, संयुक्त प्रबंध निदेशिका सुश्री कामाक्षी कपूर, प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती मीनल बधवार,उपप्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा जी, समस्त शिक्षकगण एवं प्रिय विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य की जाँच करना तथा उनमें प्रारम्भ से ही स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में कक्षा ४ से ८ तक के सभी विद्यार्थियों के स्स्वास्थ की नियमित एवं सावधानीपूर्वक जांच की गई ।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित आहार अपनाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। अभिभावकों को पूर्व सूचना देकर यह सुनिश्चित किया गया कि सभी बच्चे पौष्टिक नाश्ता करके विद्यालय आएँ, जिससे जाँच प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

विद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि “स्वस्थ बालक ही प्रसन्न एवं आत्मविश्वासी शिक्षार्थी बनता है।”

अंत में, सहयोग एवं सहभागिता के लिए डाॅ अमनदीप सिंह सोधी जी को उपहार स्वरूप स्मृति चिह्न देकर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *