काशीपुर: उत्तराखंड युवा कांग्रेस चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए, जिसमें सारिम सैफी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए काशीपुर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। चुनाव प्रक्रिया ‘With IYC’ एप्लीकेशन के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई।
अपनी जीत के बाद सारिम सैफी ने सभी युवा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
यह जीत मेरी नहीं, बल्कि काशीपुर के हर उस युवा कार्यकर्ता की है जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखता है। शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा। मेरा मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और युवाओं की आवाज को बुलंद करना है।”
सारिम सैफी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्होंने विश्वास जताया कि सारिम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।


