काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “नवोन्मेष” में बतौर विशिष्ट। अतिथि सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि कॉलेज द्वारा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मकता पर दिया जा रहा विशेष ध्यान वास्तव में प्रेरणादायक है। वें इस शुभ अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं।
इस मौके पर प्राचार्य राधे हरी कॉलेज डॉ सुमिता श्रीवास्तव जी, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा जी, कार्यक्रम संयोजक डॉ पदमा वशिष्ठ जी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश कुमार गिरी जी, डॉ महिपाल सिंह जी, पार्षद पुष्कर बिष्ट जी, पार्षद अशोक सैनी जी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला जी, जिला मंत्री युवा मोर्चा पीयूष जी समेत शिक्षकगण और बच्चे उपस्थित रहे।


