काशीपुर। ईद-उल-फितर के अवसर पर काशीपुर में जहां एक ओर खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, वहीं मजरा रोड स्थित अब्दुल्ला एंड जाकिर हुसैन चिकन सेंटर पर आयोजित विशेष लकी ड्रॉ कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस खास आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दुकान संचालक जाकिर हुसैन द्वारा ईद के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर के तहत लकी ड्रॉ योजना चलाई गई थी, जिसमें आकर्षक इनाम इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी रही, जिसे जीतने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में रोमांच बना रहा और सभी बेसब्री से परिणाम की घोषणा का इंतजार करते नजर आए।
लकी ड्रॉ के परिणाम घोषित होने पर ग्राम बैलजूड़ी निवासी मुस्तकीम अहमद नाम विजेता के रूप में सामने आया। जैसे ही उनका नाम घोषित हुआ, मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और बधाइयों के साथ उनका स्वागत किया। विजेता मुस्तकीम अहमद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के आयोजन की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी और ईद के मौके पर यह तोहफा उनके लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है।
इस अवसर पर अब्दुल्ला एंड जाकिर हुसैन चिकन सेंटर के संचालक ने बताया कि ग्राहकों के सहयोग और विश्वास के चलते ही यह आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाओं के साथ-साथ खुशी के मौके भी दिए जा सकें।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।ईद के इस खास मौके पर आयोजित यह लकी ड्रॉ कार्यक्रम न केवल लोगों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता और उत्सव की भावना को भी और मजबूत करता नजर आया।


