March 21, 2026
IMG-20260321-WA0014.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

उत्तराखंड में ईद-उल-फित्र का त्योहार आज पूरे उत्साह और  के साथ मनाया गया। सुबह होते ही देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर,जसपुर, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ समेत कई शहरों की ईदगाहों, और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

काशीपुर:आज नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज बड़े शांति माहौल ओर शानो शौकत के साथ अदा की। आज अपने निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे, यहां पर ईद की नमाज के लिए लगभग नगर व ग्रामीण क्षेत्र से 50000 से ऊपर लोग ईदगाह पहुंचे, इस बार ईदगाह में खचाखच लोगों की भीड़ देखने को मिली, जबकि कल मौसम खराब होने के कारण लोगों के कम आने की ईदगाह में संभावना व्यक्त की जा रही थी। यहां ईद की नमाज मुफ्ती फैजुल हसन ने 9:30 पर अदा कराई ।  इस दौरान लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। नगर क्षेत्र के कुछ लोगों ने ईद उल फितर की नमाज मस्जिदों में भी अदा की।  वही पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात रही,  नमाज के उपरांत दुआएं खैर की गई, जिसमें मुल्क के अमनो अमन के लिए भी दुआएं की गई । इसके उपरांत सब लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान, मुफ्ती फैसल हसन, नूरी हसन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, अरुण चौहान,अनुपम शर्मा, अजमत खान, मुशर्रफ हुसैन, इंतजार हुसैन, शशांक सिंह, जितेंद्र सरस्वती, वरिष्ठ समाजसेवी शाहिद हुसैन मंसूरी, दिलदार हुसैन, समेत हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *