March 21, 2026
IMG-20260321-WA0019.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:आर्य समाज काशीपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्यसमाज का स्थापना दिवस हवन पूजन कर धूमधाम के साथ मनाया गया । मोहल्ला लाहौरियान स्थित आर्य समाज मंदिर पर आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में हवन,भजन उपदेश आदि का आयोजन हुआ आर्य समाज के प्रधान अतुल रस्तोगी के हवाले से जानकारी देते हुए समाज के उपसचिव./प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि हवन के यजमान प्रधान अतुल आजाद. मन्त्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अभिषेक सक्सैना. सपत्नीक
रहे। जबकि यज्ञ को अपनी ओजस्वी वाणी से सुरेश तिवारी जी ने संपन्न कराया। यज्ञ उपरान्त धामपुर से आए भजनोपदेशक विक्रमदेव आर्य जी ने स्वामी दयानन्द जी द्वारा राष्ट्र एवं समाज के उद्धार के लिए किए गये कार्यों, कानून के माध्यम से वताया। संजय कुमार अग्रवाल ने आर्य समाज की स्थापना स्वामी जी ने क्यों की विषय पर अपने विचार रखें। तत्पश्चात डीएवी स्कूल, रुपकिशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं तारापुर शिशू मन्दिर की कन्या द्वारा सुन्दर भजन एवं स्वामी दयानंद के जीवन का प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान अतुल कुमार रस्तोगी ने सभी को आर्य समाज स्थापना दिवस की बधाई देते हुए सभी से आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए अधिक से अधिक फैलाने की अपील की साथ ही उन्होंने आर्य समाज के बिस्तर पर भी सभी का ध्यान केंद्रित कराते हुए कहा कि आर्य समाज एकमात्र ऐसा समाज है जो कभी भी ऊंच नीच की भावना नहीं रखता वह सब को साथ लेकर चलता है इसलिए हमें अधिक से अधिक आर्य समाज से जुड़ना चाहिए और इसका अधिक से अधिक विस्तार करना चाहिए।
अंत में स्वल्पाहार स्वरूप प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक शिवचरण विश्नोई, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, डा अरुण, अम्बरीष गर्ग, राजीव घई ,चक्रेश जैन, विपिन अग्रवाल एडवोकेट , डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, इंदुमान महिला आर्यसमाज प्रधान शशि प्रभा सिंघल , मंत्री कुमकुम राजपूत, आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रबंधक महेंद्र लोहिया, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मंत्री एडवोकेट मयंक गुप्ता, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू, टेकचन्द. हरिप्रकाश, अनिल शर्मा, विनोद मेहरोत्रा,आर्यसमाज के उपप्रधान अजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल शेष कुमार सितारा, मुकेश सिंघल, पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा , सरला आर्य, मनोज विश्नोई, तक्क्षराज विश्नोई जी, बीना शर्मा, एवं राज बत्रा सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला आर्य समाज के सदस्यों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *