कॉर्बेट राउंड टेबल 372 एवं कॉर्बेट लेडीज़ सर्कल 211 ने, राउंड टेबल इंडिया के अधीन, डॉ. जगदीश चंद्र गुप्ता गोपाल चंद्र गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जैतपुर घोषी, काशीपुर में 6 कक्षाओं का एक ब्लॉक एवं एक शौचालय ब्लॉक का निर्माण कराया है। आज इस कक्षा ब्लॉक का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस.पी. सिंह (एएसपी, काशीपुर) उपस्थित रहे। उनके साथ Tr रचित बंसल (नेशनल प्रेसिडेंट, राउंड टेबल इंडिया), Tr वीपुल भुटाड़ा (नेशनल ट्रेज़रर), Tr निखिल अग्रवाल (एरिया चेयरमैन, एरिया 8) एवं Tr आयुष अग्रवाल (एरिया वाइस चेयरमैन, एरिया 8) सहित नगर के अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।नव निर्मित कक्षाओं एवं शौचालय ब्लॉक से विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं अध्ययन वातावरण में महत्वपूर्ण सुधार होगा। इससे बड़ी संख्या में छात्रों को बेहतर और सुविधाजनक शिक्षा का वातावरण प्राप्त होगा।
यह परियोजना दानदाताओं के सहयोग एवं टेबल एवं सर्कल के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाई है, जो शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर Tr विशेश बंसल, चेयरमैन, CRT 372 ने कहा, “आज यहाँ खड़े होकर इस विद्यालय के लिए शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है। हम मानते हैं कि शिक्षा बच्चों के सपनों को उड़ान देती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।”


