March 18, 2026
IMG-20260316-WA0025.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। भाजपा द्वारा काशीपुर निवासी  अमित सक्सेना को भाजपा किसान मोर्चा काशीपुर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए वे पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।
साथ ही अमित सक्सेना ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *