March 16, 2026
IMG_COM_202603152346227380.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में आसिफ चौधरी को काशीपुर जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी ने  पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, डॉ. यूनुस चौधरी, सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी भाजपा की नीतियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मिलकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर मोहम्मद यासीन डीलर, जावेद प्रधान, असलम हुसैन, गुलशन अली,यूसुफ अली,मासूम चौधरी, फरहान चौधरी अमान चौधरी, रिजवान चौधरी, फारुख चौधरी, हाफिज फारूक वालियद हुसैन, रिफाकत चौधरी, इसरार हुसैन रियान चौधरी आदि मौजूद लोगों ने आसिफ चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *