श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर के एम0 बी0 ए0 छात्र -छात्राओं हेतु इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) काशीपुर के डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन सेंटर द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “मैनेजमेंट थ्रू डिज़ाइन थिंकिंग – एंड इनोवेशन” रहा।
इस कार्यशाला में आईआईएम काशीपुर के प्रो0 समरजीत एवं प्रो0 गार्गी रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में डिज़ाइन थिंकिंग के माध्यम से प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मक समाधान विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न उदाहरणों, केस स्टडी तथा इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से समस्या समाधान, नवाचार और क्रिएटिव मैनेजमेंट की अवधारणाओं को समझाया।
कार्यशाला विशेष रूप से श्रीराम के एमबीए छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई थी, जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिज़ाइन थिंकिंग की प्रक्रिया, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और नवाचार आधारित प्रबंधन रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
श्रीराम संस्थान की ओर से इस कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो0 डॉ. अकिल अहमद, कुलदीप, अंशुल नाथ एवं अंजलि नायर उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्यशाला को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
संस्थान प्रबंधन ने आईआईएम काशीपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को उद्योग और प्रबंधन की आधुनिक अवधारणाओं को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनका समग्र व्यक्तित्व विकास होता है।
