March 10, 2026
IMG_COM_202603101602241750.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:चौहान सभा भवन में एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ । शिविर के उद्‌घाटन सत्र में भारतीय एक्यूप्रेशर संस्थान, लखनऊ के निर्देशक एवं एक्यूप्रेशर संस्थान प्रयागराज के प्रोफेसर ए.पी० चंद्रवंशी तथा उनके सहयोगी- डा0 आदित्य प्रताप सिंह, आयोजक चौहान सभा समिति, डॉ. वी.पी. सिंह, प्रधान सचिव-योगेन्द्र सिंह प्रबंधक  दिग्विजय सिंह, योग प्रशिक्षक श्री फतेहवीर सिंह, सम्राट पृथ्वीराज चौहान नर्सिंग कॉलेज काशीपुर के प्रबंधक श्री महेश सिंह चौहान एवं शिविर हेतु अथक प्रयास कर्ता श्री बृजपाल सिंह चौहान एवं पदम सिंह चौहान उपस्थित रहे’। इससे पहले दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजा से शिविर का प्रारम्भ किया।डॉ. ए० पी० चन्द्रवेशी जी ने बताया कि शिविर में बिना दबा के उपचार  एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *