March 10, 2026
IMG_COM_202603101119006470.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। विगत 09 मार्च 2026 को बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र .गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज, काशीपुर के विद्यार्थियों ने पंतनगर स्थित विश्वविख्यात पारले बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर आनंद सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर रितेश कंडारी, श्रीमती सिमरन सेठी कुकरेजा एवं श्रीमती शिप्रा गोयल के नेतृत्व में इस औद्योगिक भ्रमण में  संस्थान के BBA, BCA, B.Com (Hons.) तथा MBA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कंपनी की एच.आर. मैनेजर श्रीमती गरिमा करगेती ने छात्रों को प्लांट का भ्रमण कराया और कंपनी की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोडक्शन, मार्केटिंग, सेल्स और पैकेजिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में समझाया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी में विभिन्न प्रकार के बिस्कुट कैसे बनाए जाते हैं, छात्रों को यह भी बताया गया कि बिस्कुट बनाने के लिए कच्चे माल (Raw Material) को किस प्रकार तैयार किया जाता है और उत्पादन की पूरी प्रक्रिया कैसे संचालित होती है।
यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक अनुभव साबित हुआ, जिससे उन्हें उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
यहां बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति लगातार विद्यार्थियों को इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण के आयोजन को लगातार तत्पर रहती है जिससे विद्यार्थी वर्तमान औद्योगिक इकाइयों में जाकर संबंधित इकाइयों में निर्मित होने वाली वस्तुओं के निर्माण की प्रक्रिया को समझ कर और उनकी गुणवत्ता को देखकर स्वयं आकलन कर सकते हैं कि कौन सी वस्तु किस प्रकार तैयार की जा सकती है। भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित है । यहां यह भी बताते चलें की निकट भविष्य में संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को और भी कई इकाइयों का भ्रमण कराने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *