March 10, 2026
img_com_2026030916580872502463499941918023360.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद काशीपुर द्वारा एक विशेष “अधिवक्ता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “महिला सशक्तिकरण में न्यायालय एवं अधिवक्ताओं की भूमिका” रखा गया, जिसमें न्यायपालिका एवं अधिवक्ता समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूनम टोडी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन),दीप्ति पंत, प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश, आयशा परवीन, द्वितीय अपर सिविल जज तथा सृष्टि बनियाल, तृतीय अपर सिविल जज उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू सक्सेना ने की। मंच पर कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, नर्गिस एवं प्रीति शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद काशीपुर के महामंत्री अमिताभ सक्सेना, एडवोकेट द्वारा किया गया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए विधिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपेक्षा की कि वे समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद महिलाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। उपस्थित महिला अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार अधिवक्ता समाज में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

अधिवक्ता परिषद काशीपुर के अध्यक्ष श्री आनंद रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए विधिक जागरूकता, न्याय तक आसान पहुंच और अधिवक्ताओं की संवेदनशील भूमिका को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान महिला अधिवक्ता गोमती चौहान , सावित्री, ममता ,कामिनी श्रीवास्तव ,चेतना सिंह, सहाना,नीलू रानी, नीरू उपाध्याय, रूपा माटा ,पूनम वर्मा, पूनम शर्मा,शालिनी मिश्रा,सावित्री शर्मा ,गौरांशी रस्तोगी पूनम नेगी आसमा अंसारी रूही अंसारी नीलू रानी, राजारथा परिषद काशीपुर के कोषाध्यक्ष समर्थ विक्रम सिंघल, सुशील चौधरी, विवेक शर्मा,अचल वर्मा, दुष्यंत चौहान,बी सी नौटियाल आदि उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *