


काशीपुर:होली के पावन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का त्योहार है, जो समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है।
अनुपम शर्मा ने कहा कि रंगों का यह उत्सव हमें सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी सद्भाव, शांति और सुरक्षित वातावरण में होली मनाएं तथा प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल रंगों का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
