February 26, 2026
IMG_COM_202602251523490440.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर/जसपुर:क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से एक नए बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जसपुर विधानसभा, विधायक प्रत्याशी भाजपा नेता डा.यूनुस चौधरी ने टच वुड स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट का फीता काटकर कोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया।   

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी सिखाते हैं।उन्होंने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट में आसपास के खिलाड़ी खेल का प्रशिक्षण लेंगे ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने नए कोर्ट के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें नियमित अभ्यास की बेहतर सुविधा मिलेगी और वे जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
कार्यक्रम में फारूक चौधरी आरिफ चौधरी वासिफ चौधरी फैजल रहमान शफकत अली खान अखलाक चौधरी सिंह गुरमीत सिंह एवं शंकर कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *