March 24, 2026
IMG_COM_202602051650030680.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह चर्चा जिलाध्यक्ष प्रशान्त पण्डित के नेतृत्व में युवा सम्मलेन कार्यक्रम नाम से आयोजित कि गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, मुख्य वक्ता प्रदीप मिश्रा, बाजपुर विधायक प्रत्याशी राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजयुमो मोहन बिष्ट, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला मंत्री संजीव जाटव, पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, कार्यक्रम संयोजक आकाश कांबोज, सहसंयोजक एवं मंच का संचालन कर रहे सतविंदर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लोकेश यादव,आदि भाजयुमो कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्य अतिथि एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रचलित कर किया गया इस दौरान संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने अपने संबोधन में छात्रों को नए बजट की सरहाना की एवं सर्वधर्म जाति एकता पर प्रकाश डाला। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए बताया कि यह बजट आम जनमानस के लिए लाभप्रद साबित होने वाला बजट है। इस दौरान संस्थान की मैनेजमेंट द्वारा कार्यक्रम में आए भाजपा युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डा सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल सुषमा, नर्सिंग प्रिंसिपल डा राजकुमार चौधरी, विभागाध्यक्ष डॉ अमित सेन, संजय भटनागर, वसुधा नेगी, विनीता, प्रदीप कुमार, अक्षिता, शगुन, आमिर समेत समस्त अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *