26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड्स, राजपुर जसपुर में देशभक्ति और अनुशासन के वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फैक्ट्री प्रांगण में प्रबंध निदेशक एम.डी. राकेश सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा स्टाफ ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
इस अवसर पर एम.डी. राकेश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य के प्रति जागरूकता, मेहनत और ईमानदारी ही किसी भी संस्था की वास्तविक ताकत होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुशासन के साथ कार्य करते हुए फैक्ट्री की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर प्रेसीडेंट नरेन्द्र कुमार, ए जी एम नकुल राजपूत, एच आर हैड जितेंद्र यादव, अकाउंट मैनेजर यशपाल सिंह, स्टोर इंचार्ज अमित कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, सागर कुमार, रवि कुमार, हर्षित चौहान, हृदेश चौहान, विशाल कुमार, तेजपाल सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
