February 7, 2026

खबर प्रवाह NEWS FLOW 11 सितम्बर, 2025

किड्ज़ी प्ले स्कूल एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, लक्ष्मी विहार, रामनगर में अभिभावकों के लिए बाल स्वास्थ्य विषयक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सहोता हॉस्पिटल, काशीपुर के निदेशक एवं प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अस्वास्थ्यकर (जंक) भोजन एवं पैक्ड/डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना तथा शुगर का समझदारी से चुनाव करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज भारत में डायबिटीज के रोगियों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है और इस आदत का सुधार बच्चों में प्रारम्भ से ही करना ज़रूरी है।

डॉ. रवि सहोता ने पशु काटने से संबंधित भ्रांतियों और सत्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि कुत्ते के काटने पर कौन-सी सही सावधानियाँ बरतनी चाहिए तथा रेबीज़ से जुड़ी भ्रांतियों का समाधान वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर कैसे किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को वैक्सीनेशन के सही उपयोग की जानकारी भी दी। उनका व्याख्यान अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न सीधे डॉ.रवि सहोता से पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक समाधान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रितु पंत ने डॉ. सहोता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रत्येक वर्ष विद्यालय को अपना बहुमूल्य समय देते हैं और अभिभावकों को उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उन्होंने अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सक्रिय सहभागिता से ही ऐसे सेमिनार सफल हो पाते हैं।

विद्यालय प्रबंधक स्पर्श अग्रवाल ने भी डॉ. सहोता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रभजोत साहनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यापिकाएँ रश्मि गैरोला, प्रियंका यादव, किरण आर्य, अनु सती एवं दिव्या भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *