February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 08 सितम्बर, 2025

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल सिख समाज के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर जी और उनके साथ शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा आयोजित शहीदी नगर कीर्तन असम से शुरू होकर करीब 2500 किमी की यात्रा पूरी कर बड़े गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचे नगर कीर्तन में शामिल होंगे।

इससे पहले आज शाम काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सम्मेलन में शिरकत करने काशीपुर के विभिन्न वर्गों से पहुंचे प्रबुद्ध जनों से समस्याओं और सुझाव लेते हुए चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काशीपुर से उनका शुरू से ही लगाव रहा है और काशीपुर से आज प्रबुद्ध जनों से संबाद करके नहीं शुरुआत हुई है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न भागों से आए प्रबुद्ध जनों से उनकी समस्याएं और सुझाव के माध्यम से जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि इस संवाद के माध्यम से समाज के बीच में चल रही गतिविधियां और विचारों को जानने में मदद मिली जिससे कि सरकार को चलाने में और नीतियों को बनाने में राज्य के अंदर बहुत सहायता मिलेगी। इस तरह के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को राज्य में अन्य स्थानों पर भी बढ़ाया जाएगा। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने हमें लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निकाय के चुनाव तथा हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भरपूर आशीर्वाद और समर्थन दिया है।

हमारा लक्ष्य जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना तथा समाज के अंतिम छोर तक शासन प्रशासन पहुंचाना तथा सरकार की नीतियों, योजनाओं आदि को पहुंचाना है। इसको लेकर हम लगातार काम कर रहे हैं, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हम दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश इस समय आपदा से बेहाल है और आपदा की इस घड़ी में हम प्रत्येक आपदा पीड़ित के साथ है। हमारा पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द उन लोगों का जनजीवन पहले जैसा हो, व्यवस्थित और सामान्य स्थिति में आए। जिन लोगों ने आपदा में अपने प्रिय जनों को खोया है और परिवार तहस-नहस और बेघर हो गए हैं हम उनके साथ खड़े हैं, हमने उनकी हर संभव सहायता का संकल्प लिया है। हमारी पूरी सरकार ग्राउंड जीरो पर उतर रही है। हमने अपने सरकार के सभी अधिकारियों को कहा है कि ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाए।

काशीपुर में रोडवेज बस अड्डे की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर भूमि का चयन कर लिया गया है और जल्दी ही नई जगह पर चयन होने क बाद काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे हम लोगों को रोडवेज बस से जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश भर में भारी बरसात के चलते गड्ढायुक्त सड़कों गढ्ढामुक्त करने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दे दिया है कि 15 सितंबर के बाद प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाए। मानसून के थमते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

आपदा के दौरान विपक्ष के द्वारा मौत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा सदन विधानसभा होता है जहां आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष पर कुछ भी नहीं सुनना नहीं चाहता था तथा उधम मचाना तथा तोड़फोड़ करना चाहता था। हमारे द्वारा विपक्ष से सकारात्मक सुरक्षा का अनुरोध किया जा रहा था लेकिन वह सकारात्मक चर्चा करना ही नहीं चाह रहे थे। हर आपदा के आंकड़े हमारे पास थे क्योंकि जहां भी आपदा आई है हम ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे हैं हमारे सरकार और शासन प्रशासन ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहा है। हमने भरसक प्रयास किया है कि हम आपका पीड़ितों के साथ खड़े हो। आपदा प्रभावित पूरे प्रदेश के लिए तथा आपदा पीड़ितों के लिए हम सकारात्मक चर्चा करना चाहते थे। इसमें विपक्ष भी भाग लेता लेकिन वह राजनीति करने से बाज नहीं आए। उनको राजनीति ज्यादा अच्छी लगी इसीलिए उन्होंने आपदा के आंकड़ों पर चर्चा नहीं की।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, नगर निगम मेयर दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, प्रदेश मंत्री भाजपा खिलेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. एमपी सिंह, आकांक्षा ठाकुर, सीमा चौहान, रवि पाल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, अवधेश चौबे, वैभव गुप्ता, सुरेश सैनी, डॉ. एसपी गुप्ता, संजय भाटिया, लविश अरोरा, मुकेश चावला, मोहन बिष्ट, प्रशांत पण्डित, रजत सिद्धू, राम मेहरोत्रा, मानवेंद्र मानस, डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. अरविंद शर्मा, राजीव सेतिया, वीना नेगी, रवि प्रजापति, पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रियंका अग्रवाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, एएसपी निहारिका तोमर, गगन कांबोज, अभय कुमार, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, एमएनए  रविन्द्र सिंह बिष्ट, सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन व जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *