February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 06 सितम्बर 2025

काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आपको बताते चलें कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान स्थानीय लोगों ने मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर फल एवं मिठाई वितरित किये। जुलूस में पुलिस बल भी तैनात रहा

दरअसल मुस्लिम समुदाय के पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम का आज के दिन जन्म हुआ था। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग प्यारे आका सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की याद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नाम से जुलूस निकालकर हर वर्ष उनके जन्म को याद करते हैं। वही काशीपुर तथा इसके आसपास के क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही अदब व एहतराम के साथ साथ बड़े ही धूमधाम के साथ जुलूस निकालकर प्यारे आका सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम को याद किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों और नन्ने मुन्ने बच्चों को मिठाई व फल वितरित किये। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जुलूस में शामिल होकर शोभा बढ़ाई और नन्हे मुन्ने बच्चे का जुलूस में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान जुलूस में मक्का मदीने की झांकियों के अलावा अनेक कावा आदि की झाकियां शामिल रहीं। वही इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अनेक आयतें खुदा की शान में पढ़ीं।

वहीं शहर इमाम कारी मुनाजिर हुसैन ने बताया कि इमाम हुसैन साहब आज के दिन इस दुनिया में तशरीफ लाए थे इस दिन को प्यारे आका की याद में हर साल जन्मदिन के रूप में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नाम से जुलूस निकालते हैं और आज जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें मोहम्मद साहब की यौमे पैदाईश पर स्थानीय लोगों और नन्हे-मुन्ने बच्चों में शामिल होकर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला और अल्लाह से दुआ मांगी गई कि पूरे हिंदुस्तान तथा दुनिया में अमन चैन कायम रहे। इस दौरान सभी एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैगंबर साहब ने जन्म लेकर इस दुनिया में अच्छाई का संदेश दिया और बुराई को रोका और अमन ओ शांति का पैगाम दिया। इस पैगाम को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन किया जाता है। जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मक्का शरीफ, मदीना शरीफ तथा पहले की दुनिया क्या थी और आज की दुनिया क्या है इसको प्रदर्शित करते हुए नक्शे बनाए गए हैं।

बीते दिनों उत्तराखंड सहित पंजाब और विभिन्न प्रदेशों में आई प्राकृतिक उन्होंने कहा कि आज हम प्यारे नबी की पैदाईश पर उत्तराखंड और पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अल्लाह ताला से दुआ करेंगे कि अल्लाह ताला सभी को इस मुसीबत से बचाए और बेहतरी फरमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *