February 7, 2026

खबर प्रवाह (NEWS FLIW) 11 नवम्बर, 2024

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल को कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय अलका पाल को कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वर्धा जिले में विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाकर पार्टी प्रचार एवं संगठनात्मक कार्यों की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंप कर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने की आवाहन किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरके, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ उनको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी दी है,उसको पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी एवं संगठन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर पार्टी को विजय बनाने का कार्य करेंगी। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी कांग्रेस नेत्री अलका पाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ आदि राज्यों में पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने बताया कि वह 12 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक वर्धा जिले में रहकर कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *