February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (02 दिसम्बर, 2022)

काशीपुर के गड्ढा कालोनी कचनालगाजी निवासी एक छात्रा ने पड़ोसी दो युवकों पर छेड़छाड़ करने पीछा कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल काशीपुर के गड्ढा कालोनी कचनालगाजी निवासी एक छात्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल आते जाते समय पड़ोसी दो युवक उसका पीछा कर छेड़छाड़ करते हैं। मनचलों से परेशान होकर उसने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी है। आरोपी युवकों ने उसका बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दोनों आरोपी युवक इससे पहले भी उसके साथ जोर जबरदस्ती कर अश्लील हरकतें कर चुके हैं। विरोध करने पर उसे व उसके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पहले उसने राज्य महिला आयोग में शिकायत की गई। इसके बावजूद आरोपी युवक उसे परेशान कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *