September 21, 2026

काशीपुर में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, प्राचार्या डॉ० कीर्ति पन्त एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉ० अंजलि गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस दौरान स्वयं सेवियों ने वन्दना, लक्ष्य गीत एवं कुमाऊँनी, गुजराती एवं पंजाबी नृत्य तथा मोबाइल व लैपटॉप के दुष्परिणामों को लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अंजलि गोस्वामी ने सात दिवसीय कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, नारी सशक्तिकरण, रक्तदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को नुक्कड़ नाटक व रैलियों के माध्यम से जागरूक किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे जिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह द्वारा शिविरार्थियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने और सफल शिविर सम्पन्न होने की शुभकामनायें दी गयीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० कीर्ति पन्त द्वारा उपजिलाधिकारी जी का अमूल्य समय देने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ० मन्जु सिंह, डॉ० वन्दना सिंह, डॉ० रमा अरोरा, डॉ० दीपा चनियाल, डॉ० गीता मेहरा, डॉ० रंजना, डॉ० पुष्पा धामा, डॉ० ज्योति रावत, डॉ० मंगला, डॉ० ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती दीक्षा मेहरा, श्रीमती मीनाक्षी पन्त, ऋद्धा शर्मा, श्रीमती कृति टण्डन, डॉ० शोभित त्रिपाठी, सृष्टि सिंह, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *