September 21, 2026

क्या आपने कभी सुना है कि मुर्गा भी कत्ल कर सकता है लेकिन यह सच है और यह घटना तेलंगाना मे घटी है जहां युवक का कत्ल किसी इंसान ने नहीं बल्कि मुर्ग़े ने किया है। पुलिस एक मौत के मामले में एक मुर्गे को ही अपनी कस्टडी में ले आई है। अब मुर्गे को कोर्ट में जज के सने पेश किया जाएगा।

दरअसल मामला तेलंगाना के जगतियाल जिले का है, जहां येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इसी दौरान एक मुर्गे ने 45 वर्षीय अपने मालिक टी. सतीश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दरअसल मुर्गे के पैर से एक चाकू बंधा हुआ था जिसने अकस्मात ही थानुगुला सतीश (T. Satish) के पेट और जांघ के बीच में घाव कर दिया। ये घटना तब घटित हुई जब लोथुनुर गांव में मुर्गे को अवैध मुर्गा लड़ाई के लिए लाया गया था। पैरों में चाकू बंधे होने के कारण मुर्गा छटपटाने लगा। इसी दौरान मुर्गे के पैरों में बंधे चाकू से 45 वर्षीय सतीश के जांघ का ऊपरी हिस्सा कट गया। इसके बाद सतीश को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया। मुर्गा लड़ाई पर तेलंगाना में बैन लगा हुआ है लेकिन येल्लम्मा मंदिर में इसे अवैध रूप से चुपचाप आयोजित किया जा रहा था। इस मामले की जांच के बाद पुलिस उस मुर्गे को गोल्लापल्ली पुलिस थाने ले आई है, जहां उसे पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि पुलिस मुर्गे की गिरफ्तारी की बात को नकार रही है लेकिन पुलिस ने मुर्गे के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था की है। गोल्लापल्ली के SHO बी. जीवन ने स्पष्ट किया है कि न तो मुर्गे को अरेस्ट किया गया है न ही डिटेन किया गया है, हालांकि पुलिस मुर्गे को कोर्ट के सामने पेश करेगी जज के निर्देश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *