काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में आए मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा, तकनीकी शिक्षा, उत्तराखंड सरकार, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, प्रिंसिपल ऑफ़ नर्सिंग डॉ राजकुमार चौधरी, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान, एचओडी लॉ राजवीर कुमार, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन एवं उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही एक सशक्त, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन दोनों महान नेताओं के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।









