चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की प्रभारी प्रचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रंक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजारूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय से प्रारभ्भ होकर महाराणा प्रताप चैक, मुख्य बाजार एव पोस्टआॅफिस रोड़ से होते हुए महावद्यिालय पर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने ‘‘रक्तदान महादान’’ ‘‘रक्तदान करें, जीवन बचाए’’ जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रा0से0यो0 कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा असि0 प्रो0 डाॅ0 रंजना, डॉ अंजलि गोस्वामी डॉ0 पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 दीपा चनियाल, एवं कुमारी सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।









