काशीपुर:पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बरखेड़ा राजपूत, रूद्रपुर हाईवे, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम नवचेतना का आयोजन किया गया। जिसमें पाठ्यक्रम बी०एस०सी० नर्सिंग, जी०एन०एम०, बी०एम०एल०टी०, बी०एम०आर०आई०टी० एवं बी०एस०सी०ओ०टी०टी० के सत्र 2026-27 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्रायें शामिल हुये। इस कार्यक्रम को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं उनके द्वारा विभिन्न प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष्य में चेयरमैन महेश सिंह चौहान, प्रबंधक निदेशक श्रीमति रेखा रानी, ने माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का बड़े हर्षोल्लास के साथ शुभारम्भ किया। इस उपलक्षय में गोपाल सिंह चौहान, चेयरमैन सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज, विजय सिंह सोलंकी, डायरेक्टर, के०वी०आर० हॉस्पिटल, काशीपुर, डॉ० ए०के० गोयल, डायरेक्टर, जे० जे०एम० हॉस्पिटल, डॉ० शतरूंजय कुमार शर्मा, डॉ० सोनम जैन, डायरेक्टर, नवजीवन हॉस्पिटल, डॉ० सुनेश कुमार चौहान, डायरेक्टर, लावण्या हॉस्पिटल, राशिद फारूखी, डायरेक्टर, ए०एस०एम० हॉस्पिटल, गौरव कालरा, डायरेक्टर, वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, डॉ० ए०के० बंसल, डायरेक्टर, राधेश्याम मैमोरियल हॉस्पिटल, मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक स्वप्न किशोर तथा प्राचार्य डॉ० राजकुमार चौधरी, वाइस प्रिंसिपल श्रीमति श्रुति करार, सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग, प्रमोद परमार वाइस प्रिंसिपल, पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ० कपिल कुमार, डायरेक्टर, सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एवं डॉ० सीमा चौहान, सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज, हरिपाल सिंह, इंजीनियर उमेश सिंह चौहान, सचिन कुमार, संदीप सिंह, चौहान सभा अध्यक्ष डॉ० वी०पी० सिंह, महाराजा पृथ्वीराज चौहान के प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान एवं समस्त स्टॉफ पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग आदि शामिल हुये। पुलिस उपाधीक्षक श्री स्वप्न किशोर ने छात्र-छात्राओं के बीच अपने विचारों को प्रस्तुत किया एवं मानव जीवन में नर्सिंग के योगदान के बारे में बताया तथा सभी अतिथियों ने अपने विचारों को छात्र-छात्राओं के सामने अपने विचारों को रखा।
अन्त में कार्यक्रम का समापन वोट ऑफ थेंकस द्वारा श्री लक्ष्मण मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।









