September 10, 2026
WhatsApp-Image-2026-09-06-at-6.26.52-PM-1.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा आज रोटरी भवन, रामनगर रोड, काशीपुर में एक विशेष “शिक्षक सम्मान समाराहे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था। साथ ही आज ही महिला पतंजलि यागे समिति, काशीपुर के सहयोग से 8 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ रोटरी भवन, रामनगर रोड, काशीपडु में किया गया।

इस अवसर पर काशीपुर नगर के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाओं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा समाज के निर्माण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि एक शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करता है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव उसके शिक्षकों द्वारा तैयार की जाती है।

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गोयल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सचिव रो. रेखा जिन्दल ने कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। क्लब का प्रयास है कि शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाए तथा नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने वाले शिक्षकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए।

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की “Leader of the Month” रोटेरियन मुक्ता सिंह ने कहा कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के महत्व का संदेश देना भी है।

8 दिवसीय यागे शिविर के शुभारम्भ के दौरान महिला पतंजलि योग समिति की अध्यक्षा श्रीमती कमला रिखाड़ी एवं उनके सहयोगी योग्य प्रशिक्षकों द्वारा सभी उपस्थिति रोटेरियन्स एवं जिज्ञासुओं को योग एवं उसके विभिन्न लाभ के विषय जानकारी दी गई तथा अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, रो. डा. बी.एम. गोयल, रा. राज मेहरोत्रा, रो. मनोज चौधरी, रो. राजीव खरबन्दा, रो. तनुज अग्रवाल, रो. प्रदीप गोयल, रो. विजय जिन्दल, रो. आभा गोयल, रो. सुमन जिन्दल, रो. संगीता गोयल, रो. संगीता मेहरोत्रा सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े शिक्षाविदों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह समारोह “Create Lasting Impact” की भावना के अनुरूप शिक्षा के माध्यम से समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *