काशीपुर:भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज ढकिया गुलाबो एवं चैती गांव क्षेत्र में सिख समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी पंजाबी गौरव सम्मेलन को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाज के लोगों ने सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से जसपाल सिंह जी (प्रधान संघ उपाध्यक्ष), हरप्रीत सिंह हैप्पी जी, सतनाम सिंह जी, सुखविंदर सिंह जी, जसवीर सिंह जी, देवेंद्र सिंह जी, दयाल सिंह जी, जोरावर सिंह जी, अर्जुन सिंह जी, कुलबीर सिंह जी, मोनू चौधरी जी, पार्षद अवतार सिंह नागरा जी, जसविंदर सिंह जी, कमरपाल सिंह जी, गुरमुख सिंह जी, सोनू सिंह जी, हरजीत सिंह जी (गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष), सतविंदर सिंह जी, अंतरप्रीत सिंह जी, सीमा जी, जसपाल सिंह जी, सतविंदर सिंह जी, मलकीत सिंह जी, अजय कुमार जी एवं कुलवंत सिंह जी सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी समाज ने सदैव राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंजाबी गौरव सम्मेलन समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
बैठक में सभी उपस्थित साथियों ने ढकिया गुलाबो एवं चैती गांव क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कर पंजाबी गौरव सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।सभी समाजबंधुओं से आह्वान किया गया कि एकजुट होकर सम्मेलन में सहभागिता करें और इसे भव्य एवं सफल बनाएं।









